
कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों को दी श्रद्धांजलि: खलीलाबाद नेहरू जी की प्रतिमा पर कैंडल जलाकर वीर जवानों और नागरिकों को किया नम
संतकबीरनगर खलीलाबाद जिला कांग्रेस कमेटी ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए जवानों और सीमावर्ती गांव की फायरिंग में शहीद हुए नागरिकों को याद किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर दीप जलाए और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
जिलाध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय ने सेना के शौर्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने अदम्य साहस का परिचय दिया है। उन्होंने 1971 के युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि सेना की वीरता आज भी वैसी ही है।