रिपोर्टर बने

बेसमेंट में सालों तक रखा कैद, कई मर्दों से करवाया रेप… सगी बहनों के साथ हुई बर्बरता: जंजीरों से बाँधकर रखता था डेविड, पीने को देता था फर्श का गंदा पानी

अमेरिका के मिल्वॉकी शहर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 64 साल के व्यक्ति ने दो नाबालिग लड़कियों के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। तहखाने में बंद कर जंजीरों से बाँधकर रखा। पीड़िता को खाने के नाम पर ब्रेड के टुकड़े दिए गए। यहाँ तक की प्यास लगने पर जमीन पर पड़ा गंदा पानी पीने को मजबूर कर दिया गया। पुलिस ने मामले में आरोपित डेविड बॉयड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

तहखाने में बड़ा हुक की तस्वीर (साभार : INDEPENDENT)

ये मामला 7 जनवरी 2025 को सामने आया। जब इनमें से एक पीड़िता ने अपने माता-पिता को उसके साथ बीती घटना की जानकारी दी। परिजन ने पुलिस में शिकायत की। शिकायत के अनुसार, 2024 तक पीड़िता के साथ यौन शोषण किया गया। आरोपित उसकी सगी दादी का बॉयफ्रेंड है।

पीड़िता ने बताया कि आरोपित उसका 8 साल की उम्र से शोषण कर रहा है। दादी के घर पर न होने पर बॉयड उसके साथ गलत हरकत करता था। फिर एक दिन वो बच्ची को अपने घर ले आया। वहाँ काफी समय बेसमेंट में बुरी हालत में रखा और बदसलूकी की। पीड़िता के अनुसार, बॉयड ने कथित तौर पर एक बार बॉक्स कटर का उपयोग करके उसके शरीर के विभिन्न हिस्सों को काटा, जिसमें उसके निजी अंग भी शामिल थे।

तहखाने में जमीन पर पड़ा ब्रेड का टुकड़ा (साभार: INDEPENDENT)

पुलिस ने बताया कि आरोपित की पहली शिकार पीड़िता की बड़ी बहन थी। साल 2015 से वह उसके साथ दरिंदगी कर रहा था, जब पीड़िता महज 5 साल की थी और 12 साल की उम्र तक ऐसा करता रहा। पुलिस को पीड़िता की छोटे बहन ने शिकायत की, जो बॉयड के चंगुल से भागकर पुलिस तक पहुँची।

पीड़िता ने तहखाने का नक्शा बनाया

पीड़िता ने पुलिस को तहखाने का नक्शा बनाकर दिखाया। उसके साथ हुई बदसलूकी को चित्रों में उकेरा। चित्र में एक वॉशर और ड्रायर के बगल में एक पोल दिखाया गया है, जिसमें एक छड़ी की आकृति की गर्दन से एक ‘चेन’ जुड़ी हुई है, जिसे लड़की ने ‘मैं’ के रूप में लेबल किया है। आकृति के पैर में रोटी का एक टुकड़ा है, जिसके नीचे झरने का एक स्केच है, जिस पर ‘पानी” लेबल है।

पीड़िता द्वारा बनाया गया तहखाने का नक्शा (साभार: Independent)

इसी के आधार पर पुलिस ने आरोपित डेविड बॉयड के मिलवॉकी स्थित घर पर 26 अप्रैल, 2025 को छापा मारा। जहाँ से जुर्म के कई सबूत मिले। घर के तहखाने में जंजीरें, छत से लटकता एक बड़ा हुक, फर्श पर पानी का गड्ढा और सीढ़ियों पर ब्रेड के टुकड़े बरामद हुए। इसके अलावा चाकू और धारदार हथियार भी मिले।

पुलिस ने बताया कि डेविड ने पहले उस पर लगे यौन शोषण के आरोपों को निराधार बताया। लेकिन जब पीड़िता द्वारा बनाया गया नक्शा दिखाया गया। तो वह घबरा गया और बहाना बनाकर भागने की कोशिश करने लगा।

यौन तस्करी का भी आरोप

पीड़िता ने आरोपित बॉयड पर लड़की को कई लोगों के पास तस्करी करने का भी आरोप लगाया है। बताया कि एक बार कई आदमी एक साथ उसके सामने खड़े थे। बॉयड ने उनसे पूछा कि उनमें से पहले कौन लड़की के साथ सोना चाहता है। लेकिन, अचानक बॉयड की बेटी ने उसे आवाज़ लगाई और ये चीज़ वहीं रुक गई।

मिल्वॉकी और ब्राउन डियर पुलिस मामले की गहनता से जाँच कर रही है। बॉयड पर यौन शोषण, तस्करी, शारीरिक उत्पीड़न और गैरकानूनी कैद जैसे संगीन आरोप लगाए गए हैं। उसे जेल भेज दिया गया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई चल रही है।

  • Related Posts

    पेपरलेस होगी जनगणना, जाति के आँकड़े भी किए जाएँगे इकट्ठा, घर से लेकर रोजगार तक हर डिटेल होगी दर्ज: जानिए कौन से नए सवाल पूछे जाएँगे, कितनी लंबी होगी प्रक्रिया

    भारत के इतिहास में पहली बार 2027 की जनगणना डिजिटल तरीके से होने जा रही है। केन्द्र सरकार ने इसके लिए नोटिफिकेशन 16 जून 2025 को जारी किया गया ।…

    ममता सरकार की नई OBC आरक्षण लिस्ट पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, 76 जातियाँ की थी शामिल: भाजपा ने बताया- इनमें 67 मुस्लिमों की

    कलकत्ता हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की नई आरक्षण सूची जारी करने पर रोक लगा दी है। यह नई सूची राज्य की सत्तारूढ़ ममता बनर्जी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com