वाराणसी। 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, पहाड़िया मंडी मुख्यालय में आज वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अगुवाई पर्यावरणविद् अनिल कुमार सिंह ने की, जो सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष एवं गंगा हरितिमा अभियान के ब्रांड एंबेसडर उत्तर प्रदेश हैं।

इस अवसर पर सीआरपीएफ 95 बटालियन के कमांडेंट श्री राजेश्वर बालापुरकर की अध्यक्षता में अधिकारियों और जवानों ने इनडोर व आउटडोर प्रजातियों के पौधे गमलों में लगाए।
मुख्य अतिथि अनिल कुमार सिंह ने सभी जवानों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई और कहा कि हर व्यक्ति को अपने माता-पिता के नाम पर पौधा लगाना चाहिए।
कमांडेंट राजेश्वर बालापुरकर ने जवानों को निर्देश दिया कि जितने भी पौधे लगाए गए हैं, उनकी देखभाल परिवार के सदस्य की तरह करें। कोई पौधा सूखने न पाए, और यदि सूख जाए तो तुरंत उसकी जगह नया पौधा लगाया जाए।

इस कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी आलोक कुमार, निरीक्षक प्रिंस सिंह, पीआरओ प्रवीण सिंह सहित 50 से अधिक जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में सृजन सामाजिक विकास न्यास के उपाध्यक्ष मदन राम चौरसिया का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।








