रिपोर्टर बने

काशी की तर्ज पर ‘महाभारत कॉरिडोर’ और साबरमती की तरह ‘यमुना रिवर फ्रंट’: BJP का संकल्प पत्र-3 जारी, श्रमिकों से लेकर पत्रकारों और वकीलों का भी रखा गया ख्याल

भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए अपने संकल्प पत्र का तीसरा भाग शनिवार (25 जनवरी 2025) को जारी किया। संकल्प पत्र जारी करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया अरविंद केजरीवाल को सबसे झूठा आदमी बताया। उन्होंने केजरीवाल को सलाह दी कि वे प्रयागराज कुंभ जाएँ और संगम में स्नान करें। उनके झूठ बोलने के पाप धुल जाएँगे।

अमित शाह ने दिल्ली के संकल्प पत्र का अंतिम भाग जारी करते हुए AAP सरकार पर घोटालों का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में स्कूलों, मंदिरों और गुरुद्वारों को भी नहीं छोड़ा। सबके ठेके दिए गए और उनमें हजारों करोड़ रुपए का घोटाला किया गया। अमित शाह ने कहा कि केजरीवाल ने हर चुनाव में झूठे वादे किए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कभी झूठे वादे नहीं करती।

HM Shri @AmitShah releases BJP Sankalp Patra for Delhi Assembly Elections in New Delhi.#BJPKeSankalp https://t.co/u58npRsQg9— BJP (@BJP4India) January 25, 2025

अमित शाह ने कहा, “भाजपा ने हर चुनाव में जो वादे किए उन्हें पूरा करने का गंभीरता से प्रयास किया है। इसलिए दिल्ली प्रदेश भाजपा ने महिलाओं, युवाओं, जेजे कलस्टर के निवासियों, असंगठित मजदूरों, मध्यम आय वर्ग, व्यापारियों, पेशेवरों के साथ नीचे तक जाकर सुझाव प्राप्त करने का काम किया है। 1.08 लाख लोगों ने सुझाव दिए हैं। 62 प्रकार की समूहों की बैठक की गई।”

अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए अमित शाह ने कहा, “दिल्ली में केजरीवाल ऐसी सरकार चला रहे हैं, जो वादे करते हैं, उन्हें पूरा नहीं करते हैं और फिर से झूठ के एक बहुत बड़े पुलिंदे और भोले से चेहरे के साथ जनता के सामने उपस्थित होते हैं। मैंने अपने राजनीतिक जीवन में इतनी सफाई से झूठ बोलने वाला व्यक्ति नहीं देखा है।”

दिल्ली में केजरीवाल ऐसी सरकार चला रहे हैं, जो वादे करते हैं, उन्हें पूरा नहीं करते हैं और फिर से झूठ के एक बहुत बड़े पुलिंदे और भोले से चेहरे के साथ जनता के सामने उपस्थित होते हैं।मैंने अपने राजनीतिक जीवन में इतनी सफाई से झूठ बोलने वाला व्यक्ति नहीं देखा है।– श्री @AmitShah… pic.twitter.com/VDpx8DvdFV— BJP (@BJP4India) January 25, 2025

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा, “अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि मैं, मेरी सरकार का कोई मंत्री सरकारी बंगला नहीं लेंगे, लेकिन इन्होंने बंगला लिया। यहाँ तक तो ठीक था, लेकिन 51 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च करके 4 बंगलों को एक साथ मिलाकर इन्होंने एक शीशमहल बना दिया।”

अमित शाह ने बताया कि अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि 7 साल में वे यमुना को एकदम शुद्ध कर देंगे और दिल्ली वालों के सामने वे यमुना में डुबकी लगाएँगे। उन्होंने कहा, “मैं केजरीवाल जी को याद कराना चाहता हूँ कि केजरीवाल जी दिल्ली की जनता आपकी उस विश्वप्रसिद्ध डुबकी की राह देख रही है कि कब आप डुबकी लगाओगे।”

भाजपा के संकल्प पत्र-3 की प्रमुख बातें

गिग वर्कर्स को 10 लाख रुपए तक का जीवन बीमा, 5 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा

‘टेक्सटाइल वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड’ का गठन, 10 लाख रुपए तक का जीवन बीमा, 5 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा और 15 हजार रुपए का टूलकिट प्रोत्साहन, बच्चों की शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति

निर्माण श्रमिकों को 10 लाख रुपए तक का जीवन बीमा, 5 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा, 10 हजार रुपए तक का टूलकिट प्रोत्साहन और पंजीकृत श्रमिकों को 3 लाख रुपए तक का लोन

युवाओं को 50 हजार सरकारी नौकरियाँ, 20 लाख रोजगार और स्व-रोजगार के अवसर, जरूरतमंद विद्यार्थियों को मुफ्त मेट्रो रेल यात्रा के लिए NCMC में 4 हजार रुपए सालाना

मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मियों और वकीलों को 10 लाख रुपए तक का जीवन बीमा और 10 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा एवं दुर्घटना बीमा

विकसित दिल्ली के लिए भाजपा के संकल्प…#BJPKeSankalp pic.twitter.com/MQhEh6c2xZ— BJP (@BJP4India) January 25, 2025

20,000 करोड़ रुपए के निवेश से एकीकृत पब्लिक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क, 13 हजार ई-बसों के साथ दिल्ली को बनाया जाएगा ई-बस सेवाओं वाला शहर, 24 घंटे बस सेवा और मेट्रो के फेज-4 का काम पूरा होगा

भव्य महाभारत कॉरिडोर का विकास

3 साल में यमुना नदी को पुनर्जीवित और साबरमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर ‘यमुना रिवर फ्रंट’ का विकास

हाथ से कचरा एवं गंदगी उठाने का काम पूरी तरह खत्म की जाएगी

श्रमिकों को कौशल विकास और स्वर-रोजगार के अवसर

रेहरी-पटरों वालों को आर्थिक मदद

घोषणा पत्र में अमित शाह ने यह भी कहा कि कच्ची कॉलोनियों को उनका मालिकाना हक दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 1700 अनधिकृत कॉलोनियों को मालिकाना हक देने की बात कही थी, लेकिन उन्हें इसे तोड़ने या खरीदने-बेचने का अधिकार नहीं था। अब इसका पूर्ण मालिकाना हक दिया जाएगा। वे इसे तोड़कर नया घर बना सकते हैं। इसके साथ ही इसे खरीद और बेच भी सकते हैं।

इसके साथ ही अमित शाह ने यह भी कहा कि अगर दिल्ली में भाजपा की सरकार बनती है तो सील की गईं 13 हजार दुकानों को 6 महीने के भीतर दोबारा खोला जाएगा। एलएनडीओ के स्वामित्व वाले मार्केट को फ्री-होल्ड किया जाएगा।

भाजपा का संकल्प पत्र-2 के वादे

इससे पहले केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भाजपा के संकल्प पत्र का दूसरा भाग चार दिन पहले जारी किया था। उन्होंने कहा था कि दिल्ली के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 15,000 रुपए की एकमुश्त वित्तीय सहायता दी जाएगी। दो बार की यात्रा और आवेदन शुल्क को वापस लौटाया जाएगा। उन्होंने इसे ‘मोदी की गारंटी’ बताया था। अन्य वादे इस तरह हैं-

जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को KG से लेकर PG तक मुफ्त शिक्षा

अनुसूचित जाति (SC) के विद्यार्थियों को हर महीने 1,000 रुपए की आर्थिक -मदद

ऑटो-टैक्सी वालों के लिए वेलफेयर बोर्ड, 10 लाख रुपए तक का जीवन बीमा, 5 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा

घरेलू कामगारों के लिए वेलफेयर बोर्ड का गठन, 10 लाख रुपए तक का जीवन बीमा, 5 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा, उनके बच्चों के लिए छात्रवृत्ति और 6 महीने की पेड मैटरनिटी लीव

युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 15,000 रुपए की मदद

दो बार के यात्रा और आवेदन शुल्क की प्रतिपूर्ति का भी वादा

भाजपा के संकल्प पत्र-1 की घोषणाएँ

इस घोषणा पत्र को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) ने जारी किया था। उन्होंने दिल्ली के लोगों से वादा किया था कि वर्तमान की जन कल्याण को बंद नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, योजनाओं से जुड़ी सुविधाओं में सुधार करके उन्हें और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने इन योजनाओं को भ्रष्टाचार से मुक्त करने की बात भी कही थी। संकल्प पत्र-1 के वादे निम्नलिखित हैं- 

महिला समृद्धि योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की वित्तीय मदद

गरीब महिलाओं को गैस सिलेंडर में 500 रुपए की सब्सिडी

गरीब परिवारों को होली और दिवाली पर एक सिलेंडर मुक्त

गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपए की सहायता

70 साल से अधिक आयु के लोगों को 10 लाख रुपए का बीमा कवर

60 से 70 साल के लोगों की वर्तमान पेंशन में 500 रुपए की बढ़ोतरी

70 साल से अधिक उम्र के लोगों और दिव्यांग एवं विधवा महिलाओं को 3,000 रुपए की पेंशन

दिल्ली में अटल कैंटीन योजना के तहत झुग्गी झोपड़ी इलाके में 5 रुपए में भोजन दिया जाएगा

  • Related Posts

    पेपरलेस होगी जनगणना, जाति के आँकड़े भी किए जाएँगे इकट्ठा, घर से लेकर रोजगार तक हर डिटेल होगी दर्ज: जानिए कौन से नए सवाल पूछे जाएँगे, कितनी लंबी होगी प्रक्रिया

    भारत के इतिहास में पहली बार 2027 की जनगणना डिजिटल तरीके से होने जा रही है। केन्द्र सरकार ने इसके लिए नोटिफिकेशन 16 जून 2025 को जारी किया गया ।…

    ममता सरकार की नई OBC आरक्षण लिस्ट पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, 76 जातियाँ की थी शामिल: भाजपा ने बताया- इनमें 67 मुस्लिमों की

    कलकत्ता हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की नई आरक्षण सूची जारी करने पर रोक लगा दी है। यह नई सूची राज्य की सत्तारूढ़ ममता बनर्जी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com