रिपोर्टर बने

नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र शाह ने गोरक्षपीठ में टेका मत्था

 

खलीलाबाद टाइम्स (गोरखपुर)

गोरखपुर । निजी यात्रा पर गोरखपुर आए नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र वीर विक्रम शाह ने शुक्रवार को गोरक्षपीठ में मत्था टेका। विधि विधान से शिवावतार गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन पूजन किया। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी और परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने के लिए नेपाल के पूर्व नरेश गुरुवार रात ही गोरखपुर आ गए थे। शुक्रवार को अपराह्न चार बजे वह अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गोरखनाथ मंदिर पहुंचे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर के गर्भगृह में गुरु गोरखनाथ का विधि विधान से दर्शन पूजन किया।
इसके बाद मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए वह राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर आए और शीश नवाकर उनका आशीर्वाद लिया। मंदिर का प्रसाद ग्रहण करने के बाद नेपाल के पूर्व नरेश आगे की यात्रा के लिए रवाना हो गए।

  • Related Posts

    जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुआ अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान*

    *जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुआ अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान* *सफल आयोजन को देख गदगद हुई प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम।*  …

    थाना रुधौली  बिटिया का पुलिस ने किया कन्यादान 

      थाना रुधौली बिटिया का पुलिस ने किया कन्यादान ———————- 9 -05- 2025 को थाना रुधौली के ग्राम नताई कला में आग लग जाने से गांव के तीन परिवार का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com