रिपोर्टर बने

डॉ शालिनी सिंह के प्रयास से चार जोड़े साथ रहने को हुए राजी

बस्ती। आपरेशन साथ-साथ के तहत टूटते परिवारों को जोड़ने की एक पहल में प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डॉ शालिनी सिंह द्वारा 04 जोडों को साथ रहने हेतु राजी खुशी विदा किया गया। प्रभारी निरीक्षक डा0 शालिनी सिंह महिला थाना बस्ती द्वारा पति-पत्नी के 04 जोडे रजनी कन्नौजिया पत्नी वीरेंद्र प्रताप निवासी ज़मोहरा थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती, शहनूरजहां पत्नी शहजाद अहमद निवासी पुरवा थाना दुधारा जनपद बस्ती, सिमता पत्नी संतोष चौबे निवासी गनेशपुर चौबे थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती, और रीता पत्नी रामचन्दर निवासी खुशीपाली जोत थाना खोड़ारे जनपद गोंडा को उनके बीच विभिन्न कारणों से मतभेदों को दूर कर मिलाया गया। इनके बीच पारिवारिक मनमुटाव विभिन्न कारणों से चल रहा था। जिसके चलते इनके आपसी रिश्ते पिछले कई महीनों से खराब चल रहे थे। अभी तक दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते थे। किंतु अब दोनों पक्षों को प्रभारी निरीक्षक डा0 शालिनी सिंह महिला थाना बस्ती की कोशिशों और समझाने बुझाने पर दोनों पक्ष एक साथ रहने को तैयार हो गए। महिला थाना पर सुलह समझौता करवाया गया जिसके क्रम में दोनों पति- पत्नी को महिला थाने से राज़ी-खुशी विदा किया गया।

  • Related Posts

    प्रभात कुमार तिवारी बने राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संघ के तहसील मीडिया समन्वयक

    ब्यूरो रिपोर्टर – अशोक सागर  गोंडा। भ्रष्टाचार के खिलाफ देशभर में सक्रिय राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन (NCCHWO) ने कर्नलगंज, गोंडा के लिए प्रभात कुमार तिवारी को तहसील…

    इंतजार करती रही बसें नहीं आए परीक्षार्थी

    बहराइच। ब्यूरो/रिपोर्ट, वीरेंद्र आर्य पीईटी में रोडवेज प्रशासन ने परीक्षार्थियों के लिए विशेष बसों का इंतजाम किया था। इसके लिए श्रावस्ती में पांच व बहराइच से दस अतिरिक्त बसें चलाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com