देवरिया। आगामी छठ महापर्व को देखते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने रविवार को शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और बैरिकेटिंग की स्थिति का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं ताकि पर्व के दौरान कोई असुविधा न हो।

निरीक्षण के दौरानएडवोकेट एवं शक्ति पाण्डेय एवं पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
छठ घाटों पर तैयारियों को लेकर प्रशासन और संगठन दोनों सक्रिय नजर आ रहे हैं।







