रिपोर्टर बने

उ0 प्र0 राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्या श्रीमती जनक नंदिनी द्वारा जिला कारागार का किया गया निरीक्षण।* ब्यूरो चीफ (संतकबीर नगर)-अनूप उपाध्याय

 

*निरीक्षण के दौरान जेल परिसर, कार्यालय, हास्पिटल व मेस आदि की साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं/सुविधाओं का लिया जायजा, दिया आवश्यक दिशा-निर्देश।*

सदस्या महिला आयोग द्वारा जेल के महिला बैरक का निरीक्षण करते हुए महिला बंदियों को स्वेटर का वितरण किया गया।

उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्या श्रीमती जनक नंदिनी द्वारा जनपद भ्रमण के दौरान जिला कारागार का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने हास्पिटल, महिला बैरक, मेस, जेल परिसर आदि का भ्रमण कर उपस्थित जेल के अधिकारियों/कर्मचारियों से विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

तत्पश्चात कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं/सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए कारागार कर्मियों को हिदायत दी गई कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाने पाये, समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण व सही तरीके से करें। जेल परिसर की साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में कारागार कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।

मा0 सदस्या उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा जेल के महिला बैरक का निरीक्षण करते हुए महिला बंदियों को स्वेटर वितरित किया गया।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी जेल अधीक्षक आर0 एन0 गौतम, उपकारापाल नयनकमल, गीतारानी, जेल वार्डर सिद्धार्थ सिंह सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

 

  • Related Posts

    प्रभात कुमार तिवारी बने राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संघ के तहसील मीडिया समन्वयक

    ब्यूरो रिपोर्टर – अशोक सागर  गोंडा। भ्रष्टाचार के खिलाफ देशभर में सक्रिय राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन (NCCHWO) ने कर्नलगंज, गोंडा के लिए प्रभात कुमार तिवारी को तहसील…

    इंतजार करती रही बसें नहीं आए परीक्षार्थी

    बहराइच। ब्यूरो/रिपोर्ट, वीरेंद्र आर्य पीईटी में रोडवेज प्रशासन ने परीक्षार्थियों के लिए विशेष बसों का इंतजाम किया था। इसके लिए श्रावस्ती में पांच व बहराइच से दस अतिरिक्त बसें चलाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com