
ब्यूरो रिपोर्टर – अशोक सागर
गोंडा। भ्रष्टाचार के खिलाफ देशभर में सक्रिय राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन (NCCHWO) ने कर्नलगंज, गोंडा के लिए प्रभात कुमार तिवारी को तहसील मीडिया समन्वयक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 8 सितंबर 2025 से लागू होकर 31 अगस्त 2027 तक प्रभावी रहेगी।
NCCHWO, जिसका पंजीकरण नीति आयोग (भारत सरकार) के तहत यूनिक आईडी CH/2019/0240137 और पंजीकरण संख्या 3640/19 के साथ है, भ्रष्टाचार उन्मूलन और समाज कल्याण के लिए प्रतिबद्ध एक प्रमुख संगठन है। जो केंद्र तथा राज्य सरकारों के साथ कदम से कदम मिलाकर भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण के लिए कार्यरत है।
संगठन के अनुसार, तिवारी भ्रष्टाचार के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाने, समाज के वंचित वर्गों की मदद करने और विभिन्न सामाजिक परियोजनाओं पर कार्य करेंगे। सभी गतिविधियां संगठन के संविधान और दिशानिर्देशों के तहत होंगी।
प्रदेश प्रेसिडेंट गंगेश सिंह एवं राष्ट्रीय मुख्य सचिव ने कहा प्रभात कुमार तिवारी की नियुक्ति से कर्नलगंज में हमारी मुहिम को मजबूती मिलेगी और जनकल्याण के प्रयासों में नई ऊर्जा आएगी।
यह कदम गोंडा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष और सामाजिक कार्यों में एक नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है।