रिपोर्टर बने

व्यक्ति विशेष : “चंद्र किशोर” ! श्रद्धा सुमन अर्पण करने पहुंची दिग्गज हस्तियां

व्यक्ति विशेष : “चंद्र किशोर” ! श्रद्धा सुमन अर्पण करने पहुंची दिग्गज हस्तियां

 

ईश्वर की साधना, ईश्वर की सेवा करने वाला अब ईश्वर के धाम में निवास कर रहा है। ऐसे व्यक्ति विशेष के व्यक्तित्व और कृतित्व पर लिखने के लिए शायद शब्द ही कम पड़ जाएं। इस व्यक्ति विशेष के आंगन में राजनीति की नर्सरी भी चलती थी जिसमें पढ़कर आज ना जाने कितने लोग विधायक मंत्री और सांसद बन चुके है। पूर्वांचल में बड़े ब्राह्मण चेहरे वाले व्यक्ति विशेष का नाम है चंद्रकिशोर शुक्ल। महर्षि वशिष्ठ की नगरी, आचार्य राम चंद्र शुक्ल की धरा का यह भूषण अब इस संसार में नहीं है पर उनकी यादें, उनके द्वारा किए गए समाजिक और धार्मिक कार्यों की गूंज पूरे पूर्वांचल में सदियों तक फैलती रहेगी। गत 15 दिसंबर 2024 को गोलोकवासी हुए चंद्रकिशोर शुक्ल एक संपन्न ब्राह्मण परिवार में वर्ष 1945 को जन्मे थे। धर्मावलंबी माता पिता से मिले संस्कारों ने उन्हें बचपन से ही सदमार्ग पर चलने की प्रेरणा दिया था। आजीवन दूसरों के कल्याण के लिए जीने वाले स्वर्गीय श्री शुक्ल बीते 15 दिसंबर को अंतिम सांस ली। उनके मृत्यु के निधन की सूचना पर हर किसी की आंखों में आंसू थे, हर कोई उनके द्वारा मिले स्नेह प्रेम को याद कर कर के बस रोए ही जा रहा था। अंतिम संस्कार के समय अयोध्या के सरयू घाट पर पहुंची हजारों की भीड़ ने नम आंखों से अपने चहेते को विदाई दी थी। और जब 26 दिसंबर दिन बृहस्पतिवार को उनका ब्रह्मभोज का दिन था उनके घर बस्ती के कोड़रा पांडेय चौराहे में जुटे राजनीति क्षेत्र के दिग्गजों, समाजसेवियों, शिक्षा, चिकित्सा और मीडिया जगत से जुटे हजारों लोगों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों को याद किया। ब्रह्मभोज कार्यक्रम में हजारों पंडितों को पिता स्व0 सूर्य नारायण शुक्ल के अनुशासन और माता गंगा देई की सीख से स्वर्गीय श्री शुक्ल जी ने स्नातक तक की पढ़ाई के बाद क्षेत्र के पिछड़ेपन को दूर करने और बच्चों की बेहतर शिक्षा हेतु एक विद्यालय की नींव भी रखी, इसके साथ ही साथ उन्होंने हजारों मंदिरों के निर्माण में जहां आर्थिक सहयोग किया वहीं खुद की बेशकीमती जमीन भी दान में दे दी थी। स्व श्री शुक्ल जी के दो पुत्र है, शैलेंद्र शुक्ल और डॉ आरपी शुक्ल इसके अलावा इनके पौत्र अविनाश शुक्ल बड़े मीडिया संस्थान से जुड़े हुए है। कार्यक्रम अवसर पर स्थानीय विधायक महेन्द्र यादव, खलीलाबाद विधायक अंकुर राज तिवारी, समाजसेवी उदयराज तिवारी, प्रधानाचार्य रमवापुर सरकारी राकेश चौधरी, डॉ केसी पांडेय, डॉ नितेंद्र शुक्ल, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, विधायक अनिल त्रिपाठी, सांसद जगदंबिका पाल, साउंघाट प्रमुख अभिषेक कुमार, बघौली प्रमुख प्रतिनिधि बबलू सिंह,बीजेपी के वरिष्ठ नेता विपिन सिंह समेत हजारों लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    प्रभात कुमार तिवारी बने राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संघ के तहसील मीडिया समन्वयक

    ब्यूरो रिपोर्टर – अशोक सागर  गोंडा। भ्रष्टाचार के खिलाफ देशभर में सक्रिय राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन (NCCHWO) ने कर्नलगंज, गोंडा के लिए प्रभात कुमार तिवारी को तहसील…

    इंतजार करती रही बसें नहीं आए परीक्षार्थी

    बहराइच। ब्यूरो/रिपोर्ट, वीरेंद्र आर्य पीईटी में रोडवेज प्रशासन ने परीक्षार्थियों के लिए विशेष बसों का इंतजाम किया था। इसके लिए श्रावस्ती में पांच व बहराइच से दस अतिरिक्त बसें चलाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com