रिपोर्टर बने

डीएम ने ठंड से बचाव के दृष्टिगत शहर में भ्रमण कर रैन बसेरा, अलाव आदि का किया निरीक्षण, असहाय लोगों को वितरित किया कंबल।* ब्यूरो चीफ (संतकबीर नगर)-अनूप उपाध्याय

जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने कल दिनांक 31 दिसंबर 2024 को देर रात ठंड से बचाव के दृष्टिगत अलाव आदि का निरीक्षण करने हेतु भ्रमण के दौरान स्टेशन पूरवा स्थित रैन बसेरा, रेलवे स्टेशन तथा मेहदावल बाईपास पर पहुंच कर स्थलीय निरीक्षण किया।

रैन बसेरा के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वहां पर रुके लोगों से बातचीत की तथा व्यवस्था के संबंध में जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि देर रात्रि के समय खुले आसमान में कोई आम जनमानस न रहें, इस बात का विशेष ख्याल रखा जाये।

भ्रमण के दौरान रेलवे स्टेशन तथा मेहदावल बाईपास पर असहाय लोगों को कंबल का वितरण किया गया तथा पर्याप्त मात्रा में अलाव जलाने के लिए नगर पालिका खलीलाबाद के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया गया।

भ्रमण के दौरान उप जिलाधिकारी खलीलाबाद शैलेश दुबे सहित क्षेत्रीय राजस्व निरिक्षक एवं लेखपाल आदि उपस्थित रहे।

 

  • Related Posts

    प्रभात कुमार तिवारी बने राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संघ के तहसील मीडिया समन्वयक

    ब्यूरो रिपोर्टर – अशोक सागर  गोंडा। भ्रष्टाचार के खिलाफ देशभर में सक्रिय राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन (NCCHWO) ने कर्नलगंज, गोंडा के लिए प्रभात कुमार तिवारी को तहसील…

    इंतजार करती रही बसें नहीं आए परीक्षार्थी

    बहराइच। ब्यूरो/रिपोर्ट, वीरेंद्र आर्य पीईटी में रोडवेज प्रशासन ने परीक्षार्थियों के लिए विशेष बसों का इंतजाम किया था। इसके लिए श्रावस्ती में पांच व बहराइच से दस अतिरिक्त बसें चलाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com