रिपोर्टर बने

केजरीवाल को एंटी नेशनल क्यों कहा, हम पर क्यों कराई FIR, संदीप दीक्षित को चुनाव क्यों लड़ाया… कॉन्ग्रेस को AAP का अल्टीमेटम, कहा- INDI गठबंधन से निकाल देंगे

दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले INDI गठबंधन के साथी आम आदमी पार्टी (AAP) और कॉन्ग्रेस के बीच खींचतान बढ़ गई है। आम आदमी पार्टी ने कहा कि गठबंधन से कॉन्ग्रेस को हटाने के लिए वह इंडिया ब्लॉक के अन्य दलों से बातचीत करेगी। दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनावों में अलग-अलग मैदान में उतरी कॉन्ग्रेस ने AAP पर जनता को धोखा देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। इतना ही नहीं, हाल ही में कॉन्ग्रेस नेता अजय माकन ने कहा अरविंद केजरीवाल को राष्ट्र विरोधी कह दिया। माकन ने कहा कि साल 2013 में AAP को समर्थन देने के कारण दिल्ली में पार्टी का पतन हुआ।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अरविंद केजरीवाल को राष्ट्र विरोधी कहने वाले अजय माकन के खिलाफ 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करने के लिए कॉन्ग्रेस को अल्टीमेटम दिया है। संजय सिंह ने कहा कि कॉन्ग्रेस के अजय माकन भाजपा की स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं। दिल्ली का चुनाव जीतने के लिए कॉन्ग्रेस अब भाजपा से मदद ले रही है।

दिल्ली BJP के साथ मिली हुई है कांग्रेस ‼️♦️ कांग्रेस नेता अजय माकन बीजेपी द्वारा भेजी गई स्क्रिप्ट पढ़ते हैं और AAP नेताओं को Target करते हैं ♦️अरविंद केजरीवाल जी ने दिल्लीवालों के लिए बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा का इंतजाम किया लेकिन कांग्रेस ने केजरीवाल जी को देशद्रोही… pic.twitter.com/F25jOKRF5F— AAP (@AamAadmiParty) December 26, 2024

वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि कॉन्ग्रेस के उम्मीदवारों की सूची भाजपा कार्यालय से तय हो रही है। आतिशी ने दावा किया कि संदीप दीक्षित सहित कांग्रेस उम्मीदवारों का चुनाव खर्च भाजपा द्वारा वहन किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “कॉन्ग्रेस ने दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा के साथ मिलीभगत की है। भाजपा कॉन्ग्रेस उम्मीदवारों को धन मुहैया करा रही है। संदीप दीक्षित को भाजपा से धन मिल रहा है।”

मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, “अगर कॉन्ग्रेस सोचती है कि हम (AAP) राष्ट्र विरोधी हैं तो उन्होंने हमारे साथ गठबंधन करके लोकसभा चुनाव क्यों लड़ा? यह स्पष्ट है कि कॉन्ग्रेस नेताओं ने आम आदमी पार्टी (AAP) को हराने और दिल्ली में भाजपा को जिताने के लिए भाजपा के साथ कुछ आपसी समझौता किया है।” उन्होंने ऐसे कई सीटों के नाम लिए, जहाँ कॉन्ग्रेस नेताओं को बीजेपी द्वारा फंडिंग की गई।

कांग्रेस ने BJP के साथ की सांठगांठ ‼️♦️ कांग्रेस ने आजतक बीजेपी के किसी भी नेता पर देशद्रोह का आरोप नहीं लगाया ♦️ कांग्रेस नेताओं ने मेरे और केजरीवाल जी के ख़िलाफ़ FIR कराई लेकिन BJP के ख़िलाफ़ आजतक कोई शिकायत नहीं की ♦️ दिल्ली चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों की फंडिंग… pic.twitter.com/s85HHa4U7k— AAP (@AamAadmiParty) December 26, 2024

मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि संदीप दीक्षित के अलावा जंगपुरा से पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ चुनाव लड़ रहे कॉन्ग्रेस प्रत्याशी फरहाद सूरी को भी भाजपा फंडिंग कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सूरी को करोड़ों रुपए का फंड दे रही है। उन्होंने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल देश विरोधी हैं तो लोकसभा चुनावों में अरविंद केजरीवाल से प्रचार क्यों करवाया?

दरअसल, AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ युवा कॉन्ग्रेस ने जनता को धोखा देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल, केजरीवाल ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ और ‘संजीवनी योजना’ के प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान दिल्ली सरकार के दो विभागों ने सार्वजनिक नोटिस जारी कर कहा था कि ये दोनों योजनाएँ अस्तित्व में नहीं हैं। इसके बाद यह शिकायत दी गई।

  • Related Posts

    गोंडा , सड़क जाम कराने में फंसे सपा के जिला उपाध्यक्ष

    गोंडा। देहात कोतवाली क्षेत्र में बालपुर बाजार के पास सोमवार शाम चलती एबुलेंस से हृदयलाल का शव फेंककर गोंडा-लखनऊ नेशनल हाईवे जाम कराने व अराजकता फैलाने के आरोप में पुलिस…

    हार्ट अटैक से ग्राम प्रधान की मौत

    गोंडा। परसपुर ब्लॉक के खरथरी गांव की प्रधान ज्योति मिश्रा (30) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनके ससुर व पूर्व प्रधान राजकुमार मिश्र ने बताया कि करीब तीन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com