रिपोर्टर बने

यूपी के इस रूट को मिलेगी एक और वंदे भारत, 130 की स्पीड से दौड़ेगी सफर होगा आसान

यूपी को वंदे भारत मिलने जा रही है। दरअसल रेलवे बोर्ड ने आगरा को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात दी है। अब आगरा में वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत होगी। इस यूपी में आगरा दूसरा ऐसा शहर है, जहां से चार वंदे भारत चलेंगी।

आगरा को एक और वंदे भारत की सौगात
आगरा मंडल को फरवरी में दो और ट्रेनें मिलने जा रही हैं। न्यू वंदे भारत को लेकर रेलवे बोर्ड ने बुधवार को समय सारिणी जारी कर दी है। वंदे भारत के बाद वंदे मेट्रो का संचालन शुरू किया जा रहा है। देश के पहले सेमी हाईस्पीड ट्रैक में इसके संचालन की तैयारी चल रही है। यह दोनों ट्रेन इंटरसिटी का विकल्प बनेंगी। जल्द ही एक ट्रेन का परीक्षण होने जा रहा है। खासकर गति बढ़ने से सफर जल्द पूरा होगा। यात्री सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यह दोनों ट्रेनें इंटरसिटी का स्थान लेंगी। 130 किमी प्रति घंटा की अधिकतम गति से चलेगी। 14 से 15 कोच की ट्रेन होगी। 24 घंटे में दो चक्कर लगाकर सकती हैं। इंटरसिटी के मुकाबले किराया दस प्रतिशत अधिक होगा। ट्रेनों के फेरे बढ़ने से यात्रियों को सहूलियत रहेगी। ट्रेन की गति 130 किमी प्रति घंटा होगी। नई दिल्ली से आगरा के मध्य 180 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेनें चल सकती हैं। रेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि वंदे मेट्रो 14 से 15 कोच की होगी। यह ट्रेन सुबह आगरा से चलेगी और एक से दो घंटे के बाद वापसी करेगी। एक दिन में यह ट्रेन दो चक्कर लगाएगी। सीट आरामदायक होंगी। कुछ ऐसा ही लखनऊ के मध्य भी होगा। यह दोनों ट्रेन इंटरसिटी का विकल्प बनेंगी। बताते चलें कि आगरा रेल मंडल को मिलने वाली वंदे भारत ट्रेन है। जो आगरा को धर्मनगरी वाराणसी से जोड़ने के लिए रेलवे बोर्ड ने एक साल पहले आगरा-वाराणसी वंदे भारत सेमी बुलेट ट्रेन को चलाए जाने की घोषणा की थी।

यात्रियों जताया विरोध, दिक्कतों का सामना
आगरा कैंट और फोर्ट से होकर हर दिन 350 ट्रेनें गुजरती हैं। कैंट स्टेशन से हर दिन 25 हजार यात्री सफर करते हैं। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को यात्रियों ने इसे लेकर विरोध भी जताया। अधिकारियों को फोन भी किए। कोहरे के चलते ट्रेनें सेमी आटोमेटिक प्रणाली से चलीं। इसमें एक से दूसरे एक्शन के मध्य एक ही ट्रेन का संचालन किया गया। इसके चलते ट्रेनों को रोक-रोक कर गुजारा गया। जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि देरी से चल रही ट्रेनों का लगातार प्रचार प्रसार कराया जा रहा है। पहली वंदे मेट्रो ट्रेन नई दिल्ली और दूसरी लखनऊ के लिए चलेंगी। अधिकतम गति 130 किमी प्रति घंटा होगी। अन्य ट्रेन के मुकाबले इन ट्रेनों का किराया दस प्रतिशत अधिक होगा लेकिन सीट आरामदायक होंगी। वर्ष 2015 में नई दिल्ली से आगरा के मध्य देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान का संचालन शुरू हुआ था। इसी रूट पर इसका पहला परीक्षण भी हुआ था। सबसे अधिक लेट सोगरिया एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे रही। ट्रेनों के देरी से चलने से नाराज यात्रियों ने विरोध भी किया। हेल्प लाइन नंबर में 500 से अधिक शिकायतें पहुंचीं। इसमें 90 प्रतिशत ट्रेनों के लेट होने को लेकर थीं। 200 यात्रियों ने टिकट को रद कराया। कोहरे का प्रकोप शनिवार को ट्रेनों से लेकर बसों में पड़ा। ट्रेनों और बसों की गति धीमी हो गई। खजुराहो वंदे भारत साढ़े छह और गतिमान एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से आगरा पहुंची। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार पूरे दिन बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है वहीं भारी वर्षा होने का भी अंदेशा व्यक्त किया है, बादल रहेंगे और एक या अधिक बार बारिश हो सकती है। शहर में पिछले दिनों निरंतर वर्षा होने से जनजीवन अस्त.व्यस्त हो गया था। सुबह से दोपहर तक कभी बादल छाए तो कभी धूप निकली। इससे उमस बढ़ी हुई रही। शहर में दोपहर करीब दो बजे से मौसम में बदलाव देखने को मिला। काले बादल घिर आए और ठंडी हवा चलने लगी। इसके कुछ देर बाद ही वर्षा शुरू हो गई। ठंडी हवा चलने से मौसम सुहाना हो उठा। दोपहर 3ः30 बजे से शहर में रिमझिम वर्षा शुरू हो गई। यह रात तक निरंतर जारी रही

  • Related Posts

    फिरोजपुर तरहर में डॉ एजाज़ अहमद ने स्वास्थ्य जांच शिविर का किया आयोजन

    संवाददाता – अशोक सागर गोंडा । ग्राम पंचायत फिरोजपुर तरहर में रविवार को डॉ एजाज़ अहमद ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया । इसमें स्थानीय ग्रामीणों और आसपास…

    सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बहराइच डिपो व रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के मध्य वार्ता सकुशल संपन्न हुई

    खलीलाबाद, टाइम्स। ब्यूरो/रिपोर्ट,वीरेंद्र आर्य जिले के बहराइच डिपो परिसर पर आज रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय मंत्री सुशील मिश्रा। देवीपाटन मंडल के नेतृत्व में बहु प्रतीक्षित निगम प्रबंधन बहराइच…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com