
*आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट के अनुक्रम में भगवान श्रीराम का स्मृति चिन्ह प्रदान कर नूतन वर्ष-2025 की हार्दिक मंगलमय शुभकामनाए मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने प्रेषित किया।*
*और विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकासात्मक विषयों*
*चोरमा रेगुलेटर के समीप पम्प हाउस की स्थापना।*
*बखिरा पक्षी बिहार(बखिरा झील)इको टूरिज्म एवं एग्रो टूरिज्म के रूप में विकसित किये जाने के सम्बन्ध में।*
*सांथा विकास खण्ड के ग्राम-बनेथू में विद्युत उपकेन्द्र के निर्माण के संस्तुति के सम्बन्ध में।*
*मेंहदावल विकास खण्ड के ग्राम-बेलौली में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण के सम्बन्ध में।*
*मेंहदावल विकास खण्ड के ग्राम-बढया ठाठर के समीप ढोढ में विद्युत उपकेन्द्र के निर्माण के संस्तुति के सम्बन्ध में।*
*मेंहदावल विकास खण्ड के ग्राम-बेलौली में बाढ़ विभीषिका के निवारण हेतु 300 मी०पक्के घाट के निर्माण के सम्बन्ध में।*
*उपरोक्त समस्त विषयों का मांग पत्र मुख्यमंत्री जी को कर सौप कृपापूर्ण संस्तुति प्रदान करने का निवेदन किया।*
*इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी से विधानसभा क्षेत्र से सम्बन्धित विभिन्न राजनीतिक विषयों पर विस्तृत चर्चा उनका स्नेहपूर्ण आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किये।*