रिपोर्टर बने

महिला थाना पुलिस द्वारा ‘आपरेशन साथ-साथ’ के तहत टूटते परिवारों के बीच मतभेदों को दूर कर मिलाया गया

 

 

बस्ती संवाददाता (हिंदी दैनिक खलीलाबाद टाइम्स)प्रभारी निरीक्षक डा0 शालिनी सिंह महिला थाना बस्ती द्वारा पति-पत्नी के दो जोडे को उनके बीच विभिन्न कारणों से मतभेदों को दूर कर मिलाया गया सावित्री पत्नी संतराम निवासिनी सेमई थाना पैकोलिया जनपद बस्ती तथा रीता पत्नी विनोद निवासिनी सजनाखोर थाना लालगंज जनपद बस्ती के बीच पारिवारिक मनमुटाव विभिन्न कारणों से चल रहा था, जिसके चलते इनके आपसी रिश्ते पिछले कई महीनों से विभिन्न कारणों से खराब चल रहे थे। अभी तक दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते थे, किंतु अब दोनों पक्षों को प्रभारी निरीक्षक डा0 शालिनी सिंह महिला थाना बस्ती की कोशिशों और समझाने-बुझाने पर दोनों पक्ष एक साथ रहने को तैयार हो गए। महिला थाना पर सुलह-समझौता करवाया गया। जिसके क्रम में दोनों पति- पत्नी को महिला थाने से राज़ी-खुशी विदा किया गया।

  • Related Posts

    फिल्मी अंदाज में जान पर खेलकर युवक ने बचाई महिला की जान

    देवरिया।रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पटनवापुल पर मंगलवार को ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सभी को हैरान कर दिया। यह वाकया किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था।मिली जानकारी…

    वृद्धाश्रम में हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, कंबल व फल वितरण

    देवरिया।मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के सौजन्य से मंगलवार को मेहाड़ा पुरवा स्थित वृद्धाश्रम में बुज़ुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं कम्बल व फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com