रिपोर्टर बने

1400 साल पुराना इस्लाम, संभल 5000+ साल पुराना: बोले CM योगी- लैंड जिहाद कर पौराणिक स्थलों पर किया कब्जा, होली से पहले मस्जिदों पर चढ़ने लगा ‘पर्दा’

होली के त्योहार के दिन शुक्रवार (14 मार्च) को चौपाई जुलूस वाले परंपरागत रास्तों में पड़ने वाली मस्जिदों। को प्रशासन पन्नी और तिरपाल से ढकेगा। इस दौरान जामा मस्जिद सहित कुल 10 मस्जिदों को ढका जाएगा। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस्लाम के आने के हजारों साल पहले संभल का पुराणों में वर्णन किया गया था। इस तीर्थ का विकास कराया जा रहा है।

सीएम योगी ने कहा, “संभल एक सच्चाई है। हम जबरन किसी पर कब्जा करके किसी की आस्था को ठेस पहुँचाएँ तो ये स्वीकार्य नहीं होगा। सन 1526 में संभल में श्री विष्णु हरि का मंदिर तोड़ा गया था और 1528 में अयोध्या में राम मंदिर को तोड़ा गया था। दोनों जगहों पर मीर बाँकी के द्वारा यह कृत्य किया गया था। यह बात जगजाहिर है।” इसे वीडियो में 53वें मिनट के बाद से सुना जा सकता है।

महाकुम्भ-2025, प्रयागराज की आध्यात्मिकता और संदेशों को आगे बढ़ाने हेतु लखनऊ में 'पाञ्चजन्य' और 'ऑर्गनाइजर' द्वारा आयोजित 'मंथन-महाकुंभ एंड बियॉन्ड' कार्यक्रम में…@epanchjanya @eOrganiser https://t.co/7ggFKLoOzC— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 12, 2025

संभल की प्राचीनता के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “संभल के बारे में जो उद्धरण आते हैं वो आज से 5000 साल पहले से लेकर 3500 साल पहले तक रचे गए हमारे पुराणों में आते हैं। उनमें कहा गया है कि यहाँ भगवान विष्णु श्रीहरि का 10वाँ अवतार होगा। इस्लाम का उदय हुए 1400 वर्ष हुए हैं और मैं बात कर रहा हूँ 3500 साल पहले से लेकर 5000 साल पहले की। यानी इस्लाम के उदय के 2000 साल से लेकर 3500 साल पहले की।”

संभल में सरकार द्वारा कराए जा रहे कार्यों के बारे में बात करते सीएम योगी ने ऑगर्नाइजर एवं पांच्जन्य के एक कार्यक्रम में कहा, “संभल एक तीर्थ रहा है। 68 तीर्थ थे वहाँ पर। अभी हम केवल 18 निकाल पाए हैं। यहाँ 19 कूप थे। सभी कूपों को हमने खोज लिया है और अब उनका उत्खनन करा रहे हैं। 56 वर्ष के बाद वहाँ भगवान शिव के मंदिर में जलाभिषेक हो पाया है।”

सीएम योगी ने कहा, “मैं एक योगी हूँ। हर पंथ, संप्रदाय, उपासना विधि का सम्मान करता हूँ। कभी गोरखनाथ पीठ आएँगे तो देखेंगे कि वहाँ पर एक पंक्ति में बैठकर हर पंथ, धर्म और जाति के लोग प्रसाद ग्रहण करते हैं। कोई भेदभाव नहीं होता है। मेरे बारे चाहे कोई कुछ भी सोचे, लेकिन मैंने तो भगवा धारण किया है। यह सनातन का गौरव है और यह भगवा एक दिन सारी दुनिया धारण करेगी।”

समाजवादी पार्टी सहित पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “‘लैंड जिहाद’ के माध्यम से इस पौराणिक स्थली पर भी कब्जा करवा दिया गया था… ये सब पिछली सरकारें करवा रही थीं…। कोई सोच सकता था कि गुलामी के कालखंड में जिस अक्षयवट का दर्शन करने के लिए श्रद्धालु ललायित रहते थे, लेकिन 500 वर्षों तक वे दर्शन नहीं कर पा रहे थे।” अक्षयवट, पातालपुरी और सरस्वती को कैद करके रख दिया गया था।

'लैंड जिहाद' के माध्यम से इस पौराणिक स्थली पर भी कब्जा करवा दिया गया था…ये सब पिछली सरकारें करवा रही थीं… pic.twitter.com/u50XuhNOjQ— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 12, 2025

होली के दिन संभल की मस्जिदों को ढका जाएगा

#WATCH | Uttar Pradesh | Sambhal's Jama Masjid being covered with Tarpaulin sheet ahead of Holi festival as per the decision of the local administration pic.twitter.com/cMIW0cV8mF— ANI (@ANI) March 12, 2025

होली को देखते हुए संभल प्रशासन ने कुछ मस्जिदों को ढकने का फैसला लिया है। होली की चौपाई का जुलूस जिन परंपरागत रास्ते से गुजरता है, उन रास्तों में स्थित मस्जिदों को पॉलिथीन और तिरपाल से ढकने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस दौरान जामा मस्जिद सहित कुल 10 मस्जिदों को ढका जाएगा। संभल के ASP श्रीशचंद्र ने कहा कि यह निर्णय किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए किया गया है।

  • Related Posts

    गंगेश सिंह को बनाया गया राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन का स्टेट प्रेसीडेंस ऑफ उत्तर प्रदेश  

      ब्यूरो संवाददाता / अशोक सागर  गोंडा । करनैलगंज के रहने वाले गंगेश सिंह को राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन का स्टेट प्रेसीडेंस ऑफ उत्तर प्रदेश चुना गया…

    गोंडा , सड़क जाम कराने में फंसे सपा के जिला उपाध्यक्ष

    गोंडा। देहात कोतवाली क्षेत्र में बालपुर बाजार के पास सोमवार शाम चलती एबुलेंस से हृदयलाल का शव फेंककर गोंडा-लखनऊ नेशनल हाईवे जाम कराने व अराजकता फैलाने के आरोप में पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com