रिपोर्टर बने

उर्दू मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं को उत्तम स्वास्थ्य हेतु किया जागरूक    खलीलाबाद टाइम्स

उर्दू मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं को उत्तम स्वास्थ्य हेतु किया जागरूक

खलीलाबाद टाइम्

पटना, वैश्विक स्तर पर आज विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राजकीयकृत उर्दू मध्य विद्यालय नरकट घाट, गुलजारबाग, पटना में स्नातक विज्ञान शिक्षक सूर्य कान्त गुप्ता के द्वारा छात्र-छात्राओं के उत्तम स्वास्थ्य हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

श्री गुप्ता ने बताया कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत करने के लिए प्रत्येक वर्ष 7 अप्रैल को पूरी दुनिया में विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने के पीछे विश्व स्वास्थ्य संगठन का मकसद लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। वर्ष 2025 में विश्व स्वास्थ्य दिवस का थीम है- ‘स्वस्थ शुरुआत आशावादी भविष्य।’

शिक्षिका विद्या झा ने कहा कि स्वस्थ रहने हेतु साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना है। संतुलित भोजन करना जरूरी है।

शिक्षिका अजीज फातिमा ने कहा कि दूषित जल एवं बासी भोजन से बीमारियां होती हैं। स्वस्थ रहना है तो इसका उपयोग नहीं करना है।

विद्यालय की तेज-तर्रार छात्रा नसरीन परवीन ने कहा कि हमें स्वस्थ रहने के लिए वातावरण का भी ध्यान रखना होगा। जैसे – अभी गर्मी का मौसम है। लू लगने की आशंका रहती है। अत: हम लोगों को धूप में नहीं निकलना चाहिए। अन्य मौसम में भी सतर्कता बरतना जरूरी है।

इस जागरूकता कार्यक्रम में काशिफ, सरफुद्दीन नूरी, कनिज तैय्यबा सहित विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

प्रधानाध्यापक एस इब्तेशाम हुसैन काशिफ ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्र-छात्राओं को काफी लाभ होता है। छात्र-छात्राओं के हित में ऐसे आयोजन लगातार किया जाना जरूरी है।

  • Related Posts

    प्रभात कुमार तिवारी बने राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संघ के तहसील मीडिया समन्वयक

    ब्यूरो रिपोर्टर – अशोक सागर  गोंडा। भ्रष्टाचार के खिलाफ देशभर में सक्रिय राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन (NCCHWO) ने कर्नलगंज, गोंडा के लिए प्रभात कुमार तिवारी को तहसील…

    इंतजार करती रही बसें नहीं आए परीक्षार्थी

    बहराइच। ब्यूरो/रिपोर्ट, वीरेंद्र आर्य पीईटी में रोडवेज प्रशासन ने परीक्षार्थियों के लिए विशेष बसों का इंतजाम किया था। इसके लिए श्रावस्ती में पांच व बहराइच से दस अतिरिक्त बसें चलाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com