रिपोर्टर बने

जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में समस्त न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी एवं अधिवक्तागणों ने मनाया योग दिवस।

संत कबीर नगर 21 जून 2025 जनपद न्यायाधीश महेंद्र प्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में न्यायालय परिवार में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित हुआ।
जनपद न्यायाधीश ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य योग के शारीरिक, मानसिक और आत्मिक लाभों को विश्वभर में प्रचारित करना है। योग भारत की प्राचीन परंपरा है जो तन और मन को संतुलित रखने में सहायक है। इस दिन देश-विदेश में लाखों लोग सामूहिक योग सत्रों, प्रतियोगिताओं और जागरूकता अभियानों में भाग लेते हैं। योग, आज एक वैश्विक स्वास्थ्य आंदोलन बन चुका है। अपर जिला जज प्रथम-रमेश दूबे द्वारा योग के अलग अलग आसन बताया गया।
इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नासिर अहमद, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना अधिकरण विश्वनाथ, अपर जिला जज पॉस्को कृष्णा कुमार-पंचम, अतरिक्त सिविल जज सी0डी0 सुनील कुमार सिंह, प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड अशोक कुमार कसौधन, अतिरिक्त सिविल जज जू0डी0 नरेंद्र कुमार यादव, सिविल जज जू0डी0 एफटीसी अभिनव त्रिपाठी, बार के पदाधिकारी राकेश जी मिश्र समेत तमाम कर्मचारीगण, अधिवक्तागण, सुरक्षाकर्मीगण आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्रभात कुमार तिवारी बने राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संघ के तहसील मीडिया समन्वयक

    ब्यूरो रिपोर्टर – अशोक सागर  गोंडा। भ्रष्टाचार के खिलाफ देशभर में सक्रिय राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन (NCCHWO) ने कर्नलगंज, गोंडा के लिए प्रभात कुमार तिवारी को तहसील…

    इंतजार करती रही बसें नहीं आए परीक्षार्थी

    बहराइच। ब्यूरो/रिपोर्ट, वीरेंद्र आर्य पीईटी में रोडवेज प्रशासन ने परीक्षार्थियों के लिए विशेष बसों का इंतजाम किया था। इसके लिए श्रावस्ती में पांच व बहराइच से दस अतिरिक्त बसें चलाई…

    One thought on “जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में समस्त न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी एवं अधिवक्तागणों ने मनाया योग दिवस।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com