रिपोर्टर बने

उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ का वार्षिक

गोंडा । उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ का वार्षिक सम्मेलन रॉयल होटल विधायक निवास में जनपदों से आये जिलाध्यक्ष /जिलामंत्री/प्रतिनिधियों की उपस्थिति व प्रदेश अध्यक्ष सन्तोष कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।प्रदेश कार्यकारिणी से प्रदेश महामंत्री श्री नंदप्रकाश, प्रदेश कोषाध्यक्ष चूणामणि त्रिपाठी व प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह गौर को सेवानिवृत्ति के बाद सर्वसम्मति से संगठन के प्रान्तीय संरक्षक मण्डल में इस आशा एवं विश्वास के साथ सम्मिलित किया गया कि वे अपना मार्गदर्शन एवं सहयोग हमेशा संगठन को प्रदान करते रहेंगे। रिक्त पदों पर सर्वसम्मति से संगठन के सक्रिय ,कर्मठ प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक पाल को संगठन का प्रदेश महामंत्री , फिरोजाबाद के सक्रिय ,कर्तव्यनिष्ठ व प्रदेश संगठनमंत्री डा० सहदेव सिंह चैहान को संगठन का प्रदेश कोषाध्यक्ष ,गोंडा जिलाध्यक्ष स़ुशील सिहं पारस को ,कानपुर देहात श्री अवधेश सविता को प्रदेश उपाध्यक्ष, बस्ती ज्ञानेन्द्र भारती ,फतेहपुर कुंवर सिंह को प्रदेश संगठन मंत्री पद पर सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। शेष कार्यकारिणी पूर्ववत रहेगी, इस प्रस्ताव पर सदन में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने एकध्वनि में अपनी सहमति दी।इस अवसर पर भारी संख्या में जनपदीय संगठन के पदाधिकारी /प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।संगठन के सभी मनोनीत पदाधिकारियों ने सभी साथियों को पूर्ण आश्वस्त किया कि वे पूरी तन्मयता ,कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी से प्रदेश के शिक्षक / शिक्षणेत्तर कर्मचारियों / विद्यालयों व बच्चों के हितों की रक्षा के लिए शासन स्तर पर लम्बित समस्याओं का निराकरण कराने का हर सम्भव प्रयास करेंगें।

  • Ashok Sagar

    ब्यूरो चीफ गोंडा

    Related Posts

    प्रभात कुमार तिवारी बने राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संघ के तहसील मीडिया समन्वयक

    ब्यूरो रिपोर्टर – अशोक सागर  गोंडा। भ्रष्टाचार के खिलाफ देशभर में सक्रिय राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन (NCCHWO) ने कर्नलगंज, गोंडा के लिए प्रभात कुमार तिवारी को तहसील…

    इंतजार करती रही बसें नहीं आए परीक्षार्थी

    बहराइच। ब्यूरो/रिपोर्ट, वीरेंद्र आर्य पीईटी में रोडवेज प्रशासन ने परीक्षार्थियों के लिए विशेष बसों का इंतजाम किया था। इसके लिए श्रावस्ती में पांच व बहराइच से दस अतिरिक्त बसें चलाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com