रिपोर्टर बने

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिला थाना देवरिया की टीम ने चलाया एंटी रोमियो चेकिंग अभियान

देवरिया। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “मिशन शक्ति फेज-5” के अंतर्गत महिला थाना देवरिया की टीम ने आज रुद्रपुर मोड़ और भटवलिया चौराहे पर एंटी रोमियो चेकिंग अभियान संचालित किया।

अभियान के दौरान महिला पुलिस टीम ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और विद्यालयों के आसपास सक्रिय गश्त करते हुए संदिग्ध युवकों की जांच-पड़ताल की। इस दौरान महिलाओं, छात्राओं और स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा से जुड़ी आवश्यक जानकारी दी गई।


टीम ने महिला सुरक्षा हेतु संचालित हेल्पलाइन नंबर — 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) और 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) की जानकारी दी, साथ ही किसी भी प्रकार की छेड़खानी, उत्पीड़न या अशोभनीय आचरण की तत्काल सूचना देने के लिए प्रेरित किया।पुलिसकर्मियों ने सड़क किनारे खड़े एवं घूम रहे संदिग्ध युवकों से पूछताछ कर आवश्यकतानुसार चेतावनी दी। वहीं, छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए मिशन शक्ति के तहत संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

एंटी रोमियो स्क्वॉड का यह अभियान महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने और समाज में सुरक्षित माहौल स्थापित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।इस अभियान में उप निरीक्षक निशा रावत, महिला मुख्य आरक्षी मनोरमा, तथा महिला आरक्षी प्रीति सम्मिलित रहीं।

  • Ajay Gupta

    Bureau chief

    Related Posts

    वृद्धाश्रम में हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, कंबल व फल वितरण

    देवरिया।मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के सौजन्य से मंगलवार को मेहाड़ा पुरवा स्थित वृद्धाश्रम में बुज़ुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं कम्बल व फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम…

    कानपुर में तैनात सीओ पर 100 करोड़ का भ्रष्टाचार केस, गृह विभाग सख्त

    उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला उजागर हुआ है। कानपुर में तैनात डिप्टी एसपी और पीपीएस अधिकारी ऋषिकांत शुक्ला को आय से अधिक संपत्ति के गंभीर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com