रिपोर्टर बने

हमारे व्यापारी बंधुओ के द्वारा भारत को उसका गौरव लौटाया है …           संदीप बंसल अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधन करते हुए।    

 

संदीप बंसल राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारती उद्योग व्यापार मंडल,

 

संतकबीर नगर 9 जनवरी 2025अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की संत कबीर नगर के उत्सव मैरिज लॉन मैं आयोजित प्रदेश कार्य समिति की बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार संदीप बंसल ने कहा भारत को उसका गौरव लौटना विश्व गुरु और सोने की चिड़िया पुनः बनाना सिर्फ और सिर्फ व्यापारी समाज के द्वारा ही संभव है | उन्होंने कहा कि हमारी पहचान को मिटाने का अंग्रेजो द्वारा बहुत कोशिश की गई, परंतु आज भी भारत का वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल से ही प्रारंभ होता है हमें आपको मिलकर अपने वित्तीय वर्ष को भारतीय नव वर्ष में अधिकृत रूप से बदलना होगा | देश का बच्चा-बच्चा 1 जनवरी के बजाय चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2082 को अपना नया वर्ष अत्यंत उत्साह और धूमधाम सेआयोजित करें जिससे देश की पहचान संस्कृति और विरासत जिंदा रहे ।

राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने बताया की उत्तर प्रदेश सरकार ने संगठन की मांग पर उत्तर प्रदेश में 29 जून को व्यापारी दिवस घोषित किया है | उस दिन भामाशाह जी की जयंती होती है | इस प्रकार व्यापारी की सुरक्षा के लिए हर जनपद स्तर पर व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ का भी गठन किया गया है | जिसकी प्रत्येक माह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर पर नियमित बैठक होती है | जिसकी समीक्षा पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश स्वयं करते हैं ।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों को कुछ अनावश्यक नोटिस जारी किए गए हैं इसके संदर्भ में राज्य कर आयुक्त नितिन बंसल के साथ बैठक करके उसका निस्तारण किया जाएगा ।।आगे उन्होंने कहा प्रत्येक व्यापारी को संगठन से जोड़ना और विधानसभा स्तर पर संगठन की मजबूत इकाई तैयार करना यह इस वर्ष का संगठन का प्रमुख उद्देश्य होगा | जिसके लिए उन्होंने प्रदेश के सभी पदाधिकारी की जिम्मेदारी सुनिश्चित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल को इसकी पूरी कार्य योजना तैयार करने के लिए कहा उन्होंने प्रदेश के सभी 6 क्षेत्र में क्षेत्रीय एवं मंडलीय बैठक भी आयोजित करने का सुझाव दिया ।।

प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आयोजित हो रहे महाकुंभ के बाद प्रदेश की राजधानी लखनऊ में व्यापारी महाकुंभ का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी उपस्थित रहेंगे|

इससे पूर्व उत्तर प्रदेश के 63 जिलों से व्यापारियों ने कार्य समिति बैठक में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और संगठन के बारे में अपने विचार रखें |।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जैन एवं गोरक्ष प्रांत के क्षेत्रीय प्रभारी / जिलाध्यक्ष श्रवण अग्रहरि ने बताया की प्रातः 10:00 बजे से राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल का स्वागत सैकड़ो व्यापारियों ने सरैया बाईपास पर फूल माला पहनकर किया और वहां से दर्जनों चार पहिया वाहनों के साथ नगर भ्रमण कराते हुए कार्यक्रम स्थल पर लाया गया जहां प्रदेश भर से आए प्रदेश पदाधिकारियों के सर पर पगड़ी बांध, तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन तथा संगठन के संस्थापक लाल विशंभर दयाल अग्रवाल ,उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राम प्रकाश गुप्त, शहीद व्यापारी स्व. हरिश्चंद्र अग्रवाल एवं व्यापारी नेता स्व. गोपाल पोद्दार के चित्र पर पुष्पांजलि करके हुई। तत्पश्चात संगठन का प्रार्थना और स्वागत गीत द माइंडस्केप एकेडमी विद्यालय के बच्चों द्वारा किया गया। फिर क्रमशः बैठक के मुख्य बिंदुओं पर चर्चा प्रारंभ हुई |बैठक का कुशल संचालन जिला महामंत्री विनीत चड्ढा द्वारा किया गया। तथा आए हुए अतिथियों का स्वागत संबोधन जिलाध्यक्ष श्रवण अग्रहरि द्वारा किया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया की राष्ट्रीय स्तर पर व्यापारी दिवस की घोषणा हो शिक्षक एवं स्नातक क्षेत्र की तरह प्रदेश के 40 लाख पंजीकृत व्यापारियों से चुनकर विधान परिषद सदस्य बनाए जाएं जीएसटी की कमियों को दूर किया जाए, किसी भी विभाग द्वारा व्यापारी के साथ और असम्मानजनक व्यवहार ना किया जाए,जिला पंचायत द्वारा लगाए जाने वाला संपत्ति एवं वैभव कर समाप्त किया जाए |इन सब विषयों पर प्रदेश के समस्त सांसदों एवं विधायकों को आगामी 18 जनवरी को सभी जिलों में ज्ञापन दिया जाएगा|

बैठक में प्रमुख रूप से लखनऊ से राष्ट्रीय मंत्री एवं सर्राफा एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री प्रदीप अग्रवाल , संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल प्रदेश महामंत्री शोभित टंडन प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र त्रिपाठी,अमित जैन ,प्रदेश संगठन मंत्री अनुपम अग्रवाल,प्रदेश अध्यक्ष (युवा)अतुल गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष (महिला)अनीता जायसवाल प्रदेश महामंत्री (महिला) एकता अग्रवाल शाह आलम मंसूरी,पुरुषोत्तम मरोडिया ,जावेद वेग ,राधेश्याम कमलापुरी ,जिलाध्यक्ष अंबेडकर नगर शिव कुमार गुप्ता ,जिला प्रभारी महराजगंज अजय राज कसौधन , जिलाध्यक्ष (युवा) गोरखपुर मेराज़ अहमद , जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़ उमा प्रकाश अग्रहरि, हिमांशु मालवीय ,कन्नौज से आये प्रदेश मंत्री अनिल गुप्ता,प्रदेश मंत्री जगदीश रायतानी,सोनू वर्मा , जिला महामंत्री विनीत चड्ढा , पवन जायसवाल ,हरिलाल गुप्ता , राम कुमार वर्मा ,शिवा जी गुप्ता , अखिलेन्द्र सिंह ,पेशकार अहमद ,रजनीश वर्मा , राकेश सिंह कसेरा ,महमूद खान ,शेखू खान , सचिवेश श्रीवास्तव , अजय सेठी ,मोहम्मद हाशमी ,मेंहदी हसन ,दीपक विश्वकर्मा , राजेश गुप्ता ,उदयराज अग्रहरि ,शैलेश विश्वकर्मा ,नन्द लाल मद्धेशिया ,ओंकार मद्धेशिया ,अनिल पंसारी ,गोविन्द वरनवाल , सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी ,ग्रीश चंद अग्रहरि , निकेश पोद्दार ,अनूप जैन ,सुधीर जैन ,वीरेंद्र सिंह ,राजेश जायसवाल ,अनूप वर्मा , अनिल सोनकर ,उस्मान अली , परविंदर सिंह ,सुबोध चौरसिया , अभिनन्दन गुप्ता ,अनुराग सिंह ,अनिल मद्धेशिया , विपिन जायसवाल , विक्रम कसौधन , देवेश चड्ढा ,साबिर अली ,कमालुद्दीन खान , विजय पाल सिंह ,राकेश राय आकाश जायसवाल ,शिव कुमार यादव,राजीव चौरसिया ,संजय अग्रहरि , राजिंदर पाल सिंह ,भूपेंद्र पाल सिंह , रमेश रूंगटा ,हरप्रीत सिंह ,राज कुमार जायसवाल सहित सैकड़ो व्यापारी उपस्थित रहे |

  • Related Posts

    प्रभात कुमार तिवारी बने राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संघ के तहसील मीडिया समन्वयक

    ब्यूरो रिपोर्टर – अशोक सागर  गोंडा। भ्रष्टाचार के खिलाफ देशभर में सक्रिय राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन (NCCHWO) ने कर्नलगंज, गोंडा के लिए प्रभात कुमार तिवारी को तहसील…

    इंतजार करती रही बसें नहीं आए परीक्षार्थी

    बहराइच। ब्यूरो/रिपोर्ट, वीरेंद्र आर्य पीईटी में रोडवेज प्रशासन ने परीक्षार्थियों के लिए विशेष बसों का इंतजाम किया था। इसके लिए श्रावस्ती में पांच व बहराइच से दस अतिरिक्त बसें चलाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com