रिपोर्टर बने

काफिला लेकर ‘साधना’ करने होशियारपुर पहुँचे अरविंद केजरीवाल, ‘VVIP विपश्यना’ पर AAP सांसद ने भी उठाया सवाल: कहा- पंजाब को ऐशो आराम का जरिया बनाया

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) मुखिया अरविन्द केजरीवाल पंजाब पहुँचे हैं। दिल्ली में मुख्यमंत्री की कुर्सी जाने के बाद वह अब पंजाब में VVIP दर्जे का फायदा ले रहे हैं। यहाँ उनके साथ दर्जनों गाड़ियों का काफिला चल रहा है। वह पंजाब में विपश्यना करने गए हैं। यहाँ भगवंत मान की सरकार उनकी अगवानी में लगी हुई है। लम्बे काफिले और VVIP ट्रीटमेंट के चलते अब उनकी आलोचना हो रही है। उनकी ही पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल ने भी उनकी आलोचना की है।

केजरीवाल मंगलवार (4 मार्च, 2025) को पंजाब के होशियारपुर पहुँचे थे। यहाँ वह धम्म ध्वजा विपश्यना केंद्र में पहुँचे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मौजूद हैं। बुधवार को यह विपश्यना प्रोग्राम चालू होगा। विपश्यना का यह कार्यक्रम 10 दिन चलेगा। केजरीवाल का इस विपश्यना केंद्र में पहुँचने का एक वीडियो भी सामने आया।

#WATCH | Hoshiarpur, Punjab: AAP National Convenor Arvind Kejriwal arrives at the Guest house pic.twitter.com/G5K33bEDce— ANI (@ANI) March 4, 2025

इस वीडियो के सामने आने के बाद उनकी आलोचना चालू हो गई। वीडियो में दिखता है कि केजरीवाल को विपश्यना केंद्र में ले जाने वाले काफिले में लाल-नीली बत्तियाँ लगी कई गाड़ियाँ। एक वीडियो में कई दर्जन ऐसी गाड़ियाँ दिखती हैं। इस काफिले में स्कॉर्पियो, थार जैसी सरकारी गाड़ियाँ भी थीं।

केजरीवाल के लिए कई बुलेटप्रूफ गाड़ियों का भी इंतजाम था। उनके इस वीडियो पर AAP की ही राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कटाक्ष किया है। स्वाति मालीवाल ने कहा है कि केजरीवाल का काफिला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से भी बड़ा था।

जिस पंजाब की जनता ने इतना प्यार दिया उससे इतना डर लगता है केजरीवाल जी को? सारी दुनिया को VIP कल्चर पर टोकने वाले केजरीवाल जी आज ख़ुद Donald Trump से बड़ा सुरक्षा घेरा लेकर घूम रहे हैं।ग़ज़ब ही है… कैसे पंजाब जैसे महान सूबे को सबने अपने ऐश आराम के साधन निकालने का ज़रिया बना… pic.twitter.com/opK5ygMM2W— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) March 5, 2025

उन्होंने लिखा, “जिस पंजाब की जनता ने इतना प्यार दिया उससे इतना डर लगता है केजरीवाल जी को? सारी दुनिया को VIP कल्चर पर टोकने वाले केजरीवाल जी आज ख़ुद डोनाल्ड ट्रम्प से बड़ा सुरक्षा घेरा लेकर घूम रहे हैं। ग़ज़ब ही है… कैसे पंजाब जैसे महान सूबे को सबने अपने ऐश आराम के साधन निकालने का ज़रिया बना लिया है।”

दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी केजरीवाल पर हमला किया। उन्होंने कहा, “अरविंद केजरीवाल की ये नकली सादगी एक और नौटंकी है। जो व्यक्ति भ्रष्टाचार और अहंकार में डूबा हो, वह विपासना के असली अर्थ को क्या समझेगा?”

ऐसी विपासना का क्या फ़ायदा जहाँ सादगी और आत्मचिंतन की जगह 50 गाड़ियों के काफ़िले में अहंकार और दिखावा हो? अरविंद केजरीवाल की ये नकली सादगी एक और नौटंकी है। जो व्यक्ति भ्रष्टाचार और अहंकार में डूबा हो, वह विपासना के असली अर्थ को क्या समझेगा? जनता सब देख रही है! pic.twitter.com/NRngRavDLm— Manjinder Singh Sirsa (@mssirsa) March 5, 2025

उन्होंने कहा कि केजरीवाल पंजाब के खजाने से लाखों रूपए उड़ा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अरविन्द केजरीवाल को विपश्यना के लिए भी अब 100 कमांडो और करोड़ों की गाड़ियाँ चाहिए। केजरीवाल और AAP पर पहले भी पंजाब के संसाधनों के दोहन के आरोप लगते रहे हैं।

  • Related Posts

    गोंडा , सड़क जाम कराने में फंसे सपा के जिला उपाध्यक्ष

    गोंडा। देहात कोतवाली क्षेत्र में बालपुर बाजार के पास सोमवार शाम चलती एबुलेंस से हृदयलाल का शव फेंककर गोंडा-लखनऊ नेशनल हाईवे जाम कराने व अराजकता फैलाने के आरोप में पुलिस…

    हार्ट अटैक से ग्राम प्रधान की मौत

    गोंडा। परसपुर ब्लॉक के खरथरी गांव की प्रधान ज्योति मिश्रा (30) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनके ससुर व पूर्व प्रधान राजकुमार मिश्र ने बताया कि करीब तीन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com