रिपोर्टर बने

नेपाल,से सटे भारत के गांवों में चोरों का गिरोह सक्रिय

बहराइच ब्यूरो/रिपोर्ट, वीरेंद्र आर्य –
रुपईडीहा के गांवों में चोरों का आतंक बढ़ गया है। ग्रामीणों का पुलिस से भरोसा उठ गया है और अब खुद रातभर जाग कर पहरेदारी करने लगे हैं। पिछले दो हफ्तों में कई चोरी की घटनाएं हुई हैं,

रुपईडीहा,भारत- नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सरहद से सटे गांवों में चोरों का आतंक छाया हुआ है। लगातार हो रही चोरियों से परेशान ग्रामीण अब पुलिस का भरोसा छोड़ खुद ही लाठी-डंडा लेकर रातभर पहरेदारी करने में जुटे हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की सुस्ती की वजह से चोरियों की वारदात थम नहीं रही है। रुपईडीहा इलाके में लगभग दो सप्ताह से चोरो का गिरोह सक्रिय है। चार दिन पूर्व गोकुलपुर में एक घर में चोरी की वारदात हुई थी। जबकि गेंदपुर, गंगापुर गांव में भी चार घरों में चोर लाखों की सम्पत्ति ले गए थे। चोरियों की इन वारदातों का पुलिस खुलासा नही कर पा रहा है। जबकि लोगों का कहना है कि अन्तरराष्ट्रीय सरहद पर अतिरिक्त चौकसी बरती जानी चाहिए वहां के ऐसे हालात है कि लोगों को पुलिस की गश्त पर भरोसा उठ गया है लोग रातों में खुद जागकर पहरेदारी कर रहे है।

  • वीरेंद्र आर्य

    ब्यूरो चीफ बहराइच

    Related Posts

    प्रभात कुमार तिवारी बने राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संघ के तहसील मीडिया समन्वयक

    ब्यूरो रिपोर्टर – अशोक सागर  गोंडा। भ्रष्टाचार के खिलाफ देशभर में सक्रिय राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन (NCCHWO) ने कर्नलगंज, गोंडा के लिए प्रभात कुमार तिवारी को तहसील…

    इंतजार करती रही बसें नहीं आए परीक्षार्थी

    बहराइच। ब्यूरो/रिपोर्ट, वीरेंद्र आर्य पीईटी में रोडवेज प्रशासन ने परीक्षार्थियों के लिए विशेष बसों का इंतजाम किया था। इसके लिए श्रावस्ती में पांच व बहराइच से दस अतिरिक्त बसें चलाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com