रिपोर्टर बने

देवरिया में 8 अक्टूबर से भव्य रामलीला मंचन

सांस्कृतिक संगम सलेमपुर की प्रस्तुति, 9 अक्टूबर को राम बारात और 12 को रावण दहन

देवरिया। श्रीरामलीला समिति, देवरिया के तत्वावधान में इस वर्ष भी भव्य रामायण मंचन का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक संगम, सलेमपुर की कलाकार मंडली द्वारा मंचित यह रामलीला 8 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक प्रतिदिन सायं 8 बजे से शहर के रामलीला मैदान में आयोजित होगी।

रामायण मंचन की शुरुआत बुधवार 8 अक्टूबर को राम जन्म, अहिल्या उद्धार, गंगा अवतरण, पुष्प वाटिका और धनुष यज्ञ के प्रसंगों से होगी। आगामी दिनों में क्रमवार विवाह, वनवास, शूर्पणखा प्रकरण, सीता हरण, बाली वध, अशोक वाटिका, मेघनाद वध और राज्याभिषेक तक की लीलाओं का मंचन किया जाएगा।

गुरुवार 9 अक्टूबर को अपरान्ह 2 बजे भव्य श्रीराम बारात नगर भ्रमण के लिए निकलेगी। यह बारात रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मैदान में लौटेगी। वहीं रविवार 12 अक्टूबर को सायं 4 बजे एसएसबीएल इंटर कॉलेज प्रांगण में रावण दहन का आयोजन किया जाएगा।

रामलीला समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार बरनवाल, मंत्री निखिल सोनी और कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार मित्तल ने बताया कि रामलीला केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपराओं को भावी पीढ़ी तक पहुँचाने का माध्यम है। समिति ने नगरवासियों व क्षेत्रवासियों से सपरिवार शामिल होकर इस पावन आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

  • Ajay Gupta

    Bureau chief

    Related Posts

    वृद्धाश्रम में हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, कंबल व फल वितरण

    देवरिया।मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के सौजन्य से मंगलवार को मेहाड़ा पुरवा स्थित वृद्धाश्रम में बुज़ुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं कम्बल व फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम…

    कानपुर में तैनात सीओ पर 100 करोड़ का भ्रष्टाचार केस, गृह विभाग सख्त

    उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला उजागर हुआ है। कानपुर में तैनात डिप्टी एसपी और पीपीएस अधिकारी ऋषिकांत शुक्ला को आय से अधिक संपत्ति के गंभीर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com