देवरिया की साइबर क्राइम टीम की बड़ी सफलता
देवरिया जनपद की साइबर क्राइम टीम ने एक बार फिर अपनी तत्परता और दक्षता का परिचय दिया है। सलेमपुर थाना क्षेत्र के नदौली गांव निवासी धीरेन्द्र कुमार यादव के साथ हुए ऑनलाइन फ्रॉड के ₹95,500 की पूरी राशि पुलिस टीम ने वापस कराकर एक सराहनीय उदाहरण पेश किया है।जानकारी के अनुसार, धीरेन्द्र कुमार यादव ने ऑनलाइन डॉक्टर से अपॉइंटमेंट बुक करने के दौरान एक अज्ञात कॉल से प्राप्त लिंक पर क्लिक किया था। लिंक पर क्लिक करते ही उनके खाते से ₹95,500 की ठगी हो गई। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल देवरिया साइबर क्राइम टीम से संपर्क किया।साइबर टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी जांच शुरू की और संबंधित बैंक व पोर्टल से समन्वय स्थापित किया। त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप 30 अक्टूबर 2025 को पीड़ित के बैंक खाते में पूरी राशि वापस कराई गई।








