रिपोर्टर बने

नशे की हालत में हामिद शेख पहुँचा राम की दुकान, बहसबाजी के बाद चलने लगे चाकू: अरविंद गुप्ता समेत 3 की मौत, 4 घायल; मुंबई के गणपत पाटिल का मामला

मुंबई के दहिसर के गणपति पाटिल में दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष हुआ है। दहिसर वेस्ट इलाके में गणपति पाटिल की झोपड़पट्टी में रहना वाला हामिद शेख और राम नवल गुप्ता के परिवार ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हो गए।

बताया गया है कि 18 मई 2025 को शाम करीब साढ़े चार बजे राम नवल गुप्ता और हामिद शेख के बीच कहासुनी के बाद उनके बेटों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान चाकू और दूसरे धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया। घटना में राम नवल गुप्ता, उनके बेटे अरविंद गुप्ता और हामिद शेख की मौत हो गई। राम नवल के दो बेटों और हामिद शेख के दो बेटे चाकूबाजी में बुरी तरह घायल हो गए । इनलोगों को नजदीक की अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मारे गए राम नवल गुप्ता उनके बेटे अरविंद गुप्ता और हामिद शेख के शवों को पोस्टमॉटम के लिए भेज दिया है।

दोनों परिवार गणपति नगर के झोपड़पट्टी में रहता है और 2022 से इनके बीच दुश्मनी थी। दोनों परिवारों ने एक-दूसरे के खिलाफ केस भी दर्ज कराया था।

क्या है पूरा मामला

रविवार (18 मई 2025) को अरमान शेख नशे में गली नंबर 14 में मौजूद राम नवल गुप्ता के दुकान के सामने पहुँचा। राम नवल गुप्ता की नारियल की दुकान है जहाँ कुछ लोग भी थे। हामिद नशे में था इसलिए पुरानी बातें शुरू कर दी और दोनों में बहस शुरू हो गयी। बहसबाजी के बीच दोनों ने अपने बच्चों को बुलाया। एक तरफ राम नवल गुप्ता और उसके बेटे अमर गुप्ता, अरविंद गुप्ता और अमित गुप्ता थे जबकि दूसरी तरफ हामिद शेख और उसका बेटा अरमान शेख और हसन शेख थे। दोनों तरफ से बहसबाजी फिर शुरू हुई और चाकू जैसे दूसरे हथियारों से जानलेवा हमला हुआ जिसमें राम नवल गुप्ता, अरविंद गुप्ता और हामिद शेख की जान चली गई।

पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए कहा है कि दोनों की ओर से हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपित बेटों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है इसलिए गिरफ्तार नहीं किया गया है।

  • Related Posts

    गंगेश सिंह को बनाया गया राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन का स्टेट प्रेसीडेंस ऑफ उत्तर प्रदेश  

      ब्यूरो संवाददाता / अशोक सागर  गोंडा । करनैलगंज के रहने वाले गंगेश सिंह को राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन का स्टेट प्रेसीडेंस ऑफ उत्तर प्रदेश चुना गया…

    गोंडा , सड़क जाम कराने में फंसे सपा के जिला उपाध्यक्ष

    गोंडा। देहात कोतवाली क्षेत्र में बालपुर बाजार के पास सोमवार शाम चलती एबुलेंस से हृदयलाल का शव फेंककर गोंडा-लखनऊ नेशनल हाईवे जाम कराने व अराजकता फैलाने के आरोप में पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com