रिपोर्टर बने

दीपावली पर लौटी उम्मीद, विदेश में फंसे मजदूर की घर वापसी

देवरिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के पीएलवी मनोज कुमार सिंह की मदद से विदेश में फंसे मजदूर बृजेश गोंड की दीपावली के दिन घर वापसी हुई।तरकुलवा क्षेत्र के ग्राम सीधाये निवासी बृजेश सात महीने पहले दुबई गए थे, जहां कंपनी मालिक ने उनसे काम कराया लेकिन वेतन नहीं दिया। आर्थिक संकट से जूझ रही उनकी पत्नी द्रोपती देवी ने थाना कोतवाली में आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई।

पीएलवी मनोज कुमार सिंह और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया के सचिव मनोज कुमार तिवारी के प्रयासों से मामला सुलझा और कंपनी ने वेतन देकर बृजेश को भारत भेजा।20 अक्टूबर, दीपावली के दिन, बृजेश जब अपने घर लौटे तो द्रोपती देवी की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।उस दिन उनके घर में सिर्फ दीप नहीं जले, बल्कि उम्मीद और विश्वास का उजाला भी फैल गया।

  • Ajay Gupta

    Bureau chief

    Related Posts

    फिल्मी अंदाज में जान पर खेलकर युवक ने बचाई महिला की जान

    देवरिया।रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पटनवापुल पर मंगलवार को ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सभी को हैरान कर दिया। यह वाकया किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था।मिली जानकारी…

    वृद्धाश्रम में हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, कंबल व फल वितरण

    देवरिया।मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के सौजन्य से मंगलवार को मेहाड़ा पुरवा स्थित वृद्धाश्रम में बुज़ुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं कम्बल व फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com