रिपोर्टर बने

नशे की हालत में हामिद शेख पहुँचा राम की दुकान, बहसबाजी के बाद चलने लगे चाकू: अरविंद गुप्ता समेत 3 की मौत, 4 घायल; मुंबई के गणपत पाटिल का मामला

मुंबई के दहिसर के गणपति पाटिल में दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष हुआ है। दहिसर वेस्ट इलाके में गणपति पाटिल की झोपड़पट्टी में रहना वाला हामिद शेख और राम नवल गुप्ता के परिवार ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हो गए।

बताया गया है कि 18 मई 2025 को शाम करीब साढ़े चार बजे राम नवल गुप्ता और हामिद शेख के बीच कहासुनी के बाद उनके बेटों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान चाकू और दूसरे धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया। घटना में राम नवल गुप्ता, उनके बेटे अरविंद गुप्ता और हामिद शेख की मौत हो गई। राम नवल के दो बेटों और हामिद शेख के दो बेटे चाकूबाजी में बुरी तरह घायल हो गए । इनलोगों को नजदीक की अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मारे गए राम नवल गुप्ता उनके बेटे अरविंद गुप्ता और हामिद शेख के शवों को पोस्टमॉटम के लिए भेज दिया है।

दोनों परिवार गणपति नगर के झोपड़पट्टी में रहता है और 2022 से इनके बीच दुश्मनी थी। दोनों परिवारों ने एक-दूसरे के खिलाफ केस भी दर्ज कराया था।

क्या है पूरा मामला

रविवार (18 मई 2025) को अरमान शेख नशे में गली नंबर 14 में मौजूद राम नवल गुप्ता के दुकान के सामने पहुँचा। राम नवल गुप्ता की नारियल की दुकान है जहाँ कुछ लोग भी थे। हामिद नशे में था इसलिए पुरानी बातें शुरू कर दी और दोनों में बहस शुरू हो गयी। बहसबाजी के बीच दोनों ने अपने बच्चों को बुलाया। एक तरफ राम नवल गुप्ता और उसके बेटे अमर गुप्ता, अरविंद गुप्ता और अमित गुप्ता थे जबकि दूसरी तरफ हामिद शेख और उसका बेटा अरमान शेख और हसन शेख थे। दोनों तरफ से बहसबाजी फिर शुरू हुई और चाकू जैसे दूसरे हथियारों से जानलेवा हमला हुआ जिसमें राम नवल गुप्ता, अरविंद गुप्ता और हामिद शेख की जान चली गई।

पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए कहा है कि दोनों की ओर से हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपित बेटों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है इसलिए गिरफ्तार नहीं किया गया है।

  • Related Posts

    रावण की एक गलती और भगवान विष्णु का बालक रूप… जानें कच्छ के कोटेश्वर मंदिर की क्यों है इतनी मान्यता, विराजमान हैं यहाँ स्वयं ‘संपत्ति के ईश्वर’

    गुजरात के कच्छ जिले में रेगिस्तान के रास्ते जब थकने लगते हैं तब समुद्र की गोद में बैठा एक प्राचीन शिव मंदिर दिखता है। जिसका नाम है कोटेश्वर महादेव मंदिर।…

    जिस 22 साल की शर्मिष्ठा की Video देख इस्लामी कट्टरपंथी हुए खफा, उसे पकड़ने 1500KM दूर गुरुग्राम पहुँची कोलकाता पुलिस: पाकिस्तान को गरियाने पर पहले से लड़की को मिल रही थी धमकियाँ

    हिंदू सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा को शुक्रवार (30 मई 2025) को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी तब हुई जब शर्मिष्ठा को इस्लामी कट्टरपंथियों की भीड़ ऑनलाइन ‘डॉक्सिंग’…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com